{"_id":"68bd949efc9aedb1b60a8bcb","slug":"work-of-filling-potholes-on-road-has-started-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110009-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरु हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरु हुआ
विज्ञापन
शिकायत के बाद पीडब्लूडी विभाग द्वारा मवाना परीक्षितगढ मार्ग पर गढ्ढों को भरने का कार्य शुरु। (स
मवाना। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर बने गड्ढों की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पीडब्लूडी के अधिकारियों को गड्ढे भरवाने के आदेश मिलने के बाद गड्ढों को भरने का काम शुरु हो गया है।
बारिश के कारण मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए दो दिन पहले मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर पड़ने वाले गांव ततीना और सठला आदि ग्रामीणों ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह से शिकायत करते हुए गड्ढों को भरवाने की मांग की थी।
ग्रामीणों की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए गड्ढों को भरवाने के आदेश लोक निर्माण विभाग दिए थे। लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश के बाद मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है।