फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   women dead in road accident

MEERUT : बस ने महिला को कुचला, मौत

Sun, 09 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
women dead in road accident
बेगमपुल पर बस ने महिला को कई मीटर घसीटा, मौत
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर तेज रफ्तार बस ने शनिवार सुबह सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी बबलू की पत्नी सिमरन उर्फ मलका (24) शनिवार सुबह बेगमपुल पहुंची। सड़क पार करते समय बेगमपुल से जीरो माइल की तरफ जा रही जेएनएनयूआरएम की सिटी बस ने महिला को कुचल दिया। कई मीटर तक बस महिला को घसीटती चली गई। आसपास के लोगों ने बस का पीछा किया, जिसके बाद चालक ने बस के ब्रेक लगाए और बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
- तेज रफ्तार में दौड़ती हैं बस
यह पहला मामला नहीं है जब जेएनएनयूआरएम और रोडवेज की बस बीच शहर में जान लेती रही हैं। बेगमपुल पर दो साल पहले भी बस की चपेट में आकर सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि दिल्ली रोड की तरफ से जो वाहन तेजी से जीरो माइल की तरफ जाते हैं, वह बेगमपुल पर स्पीड कम नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed