फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women create ruckus in Madhavpuram due to sewer line not being repaired

माधवपुरम में सीवर लाइन ठीक न होने पर महिलाओं का हंगामा

Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus in Madhavpuram due to sewer line not being repaired
माधवपुरम में सीवर लाइन की समस्या दूर होने पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम सेक्टर-एक में दस दिन से खराब पड़ी सीवर लाइन ठीक नहीं होने पर मंगलवार को महिलाओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया से महिलाओं ने शिकायत की। महापौर ने जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। 24 घंटे में समस्या का निस्तारण नहीं होने पर अधिकारियों को कमिश्नर के पास तलब कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर-1 में सीवर लाइन खराब होने पर सड़क धंसी हुई है। स्थानीय भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, महाप्रबंधक जल पंकज कुमार सहित निगम अफसरों से शिकायत की। टेंडर की प्रक्रिया से सीवर लाइन ठीक कराने की बात अधिकारी कह रहे थे। मंगलवार को महिलाओं ने निगम के खिलाफ हंगामा शुरू किया। पार्षद की सूचना पर महापौर और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार नहीं होने की बात कही, जिस पर महापौर का गुस्सा फूट पड़ा। महापौर ने अधिशासी अभियंता और फिर निगम अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। महापौर का कहना है कि सीवर लाइन 25-30 फीट गहरी है। जल निगम को ठीक करनी चाहिए थी। 24 घंटे के अंदर सीवर लाइन ठीक करने का कार्य शुरू नहीं किया तो अधिकारियों को कमिश्नर के पास ही बुलाया जाएगा। सीवर खुले हुए हैं, जिसमें बच्चों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। सीवर के ऊपर ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed