{"_id":"648ccc9e1032fe35460c66e9","slug":"womans-hand-claw-found-buried-in-okra-field-meerut-news-c-14-1-mrt1051-250900-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भिंडी के खेत में दबा मिला महिला के हाथ का पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भिंडी के खेत में दबा मिला महिला के हाथ का पंजा
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मेरठ। कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित खड़ोली गांव के खेत में महिला के हाथ का पंजा दबा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की, लेकिन पंजा किसका है कोई पता नहीं चला।
खड़ोली गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह भिंडी के खेत पर पानी देकर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो उसे खेत के किनारे पर करीब आठ-दस ईंट एक जगह पर रखी दिखाई दी। ईंट के किनारे पर कुछ कुत्ते घूम रहे थे। शक होने पर किसान ने कुत्तों को भगाया और ईंटों को हटाकर देखा तो गड्ढे में एक महिला के हाथ का पंजा दबाया गया था। पंजे के ऊपर नमक डाला गया था और कोने में नमक के खाली पैकेट भी पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस ने पंजे को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि महिला के हाथ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसका डीएनए और फिंगर प्रिंट सुरक्षित रखे जाएंगे।
नेल पॉलिश से हुई महिला के पंजे की पहचान
गड्ढे में जो पंजा दबा मिला है, उसकी पहचान नेल पॉलिश से हुई कि वह महिला का है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों में भी जानकारी जुटाई कि कोई महिला लापता तो नहीं है। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। हालांकि कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस
महिला के हाथ का पंजा मिलने के बाद पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। पहला सवाल यह है कि यदि किसी ने महिला की हत्या की है और उसके हाथ का पंजा काटकर यहां दबाया गया तो वह भी गले नहीं उतर रहा। क्योंकि हत्यारा पंजे को मिट्टी में दबाकर उस पर नमक क्यों डालेगा। दूसरा सवाल यह है कि यदि आसपास के क्षेत्र की किसी महिला का हाथ हादसे में कट गया हो तो परिजन रात में आकर दूसरे के खेत में उसे क्यों दबाएंगे। हादसे के बारे में उन्हें छिपाने की क्या जरूरत है। फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।