फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman upset over molestation, complains to SSP

Meerut News: छेड़छाड़ से युवती परेशान, एसएसपी से शिकायत

Fri, 31 Oct 2025 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman upset over molestation, complains to SSP
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक की छेड़छाड़ से परेशान होकर घर से निकलना बंद कर दिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी से छेड़छाड़ की घटना का विरोध किया तो आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी दीपक उसकी बेटी को घर से बाहर निकलते ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है। पीड़िता बदनामी के डर से पिछले कई महीनों से आरोपी के उत्पीड़न को बर्दाश्त कर रही है। मामला हद से आगे बढ़ा तो पीड़िता ने आरोपी के डर से घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। आरोप है कि कई बार उसने थाना रोहटा पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। पीड़िता ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed