फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman undresses in L Block Outpost in Shastri Nagar, video goes viral

शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी में महिला ने कपड़े उतारे, वीडियो वायरल

Sat, 06 Feb 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman undresses in L Block Outpost in Shastri Nagar, video goes viral
शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी में महिला ने कपड़े उतारे, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर की एल ब्लॉक चौकी में एक महिला ने कपड़े उतार कर हंगामा कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस में खलबली मच गई। मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने यह कदम उठाया। इसके बाद महिला की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर ए ब्लॉक चौकी के पास दो महिलाओं में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसमें एक महिला के कपड़े फट गए। अर्धनग्न अवस्था में महिला पुलिस चौकी में पहुंच गई। यहां आरोपी पक्ष की दूसरी महिलाएं भी पहुंचीं। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में महिला ने अपने पूरे कपड़े उतार दिए और हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे तैसे कर महिला को कपड़े पहनाए गए। वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा भी पुलिस चौकी में पहुंच गए। उन्होंने महिला की शिकायत सुनी और तुरंत ही मारपीट करने वाली दूसरी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि दो महिलाओं में झगड़ा हुआ था। इसमें एक महिला के कपड़े फट गए थे। यह महिला नग्न अवस्था में ही चौकी में आकर घुस गई थी। महिला की शिकायत पर दूसरी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed