फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman threatened with rape for protesting against molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को दी दुष्कर्म की धमकी

Sat, 19 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman threatened with rape for protesting against molestation
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने उसके बेटे से मारपीट कर दी और महिला को दुष्कर्म की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि बीते शनिवार को वह अपने बेटे को बुलाने के लिए गली में गई थी। मोहल्ले का एक युवक आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के मुताबिक, उस समय मोहल्ले के अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी वहीं युवक फिर रास्ते में आकर उसे परेशान करने लगा। इसी दौरान महिला का बेटा मौके पर पहुंच गया और उसने विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी, महिला को दुष्कर्म की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि थाना पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। संबंधित युवक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed