फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman teacher of Saharanpur suspended after making controversial statement in Shaheen Bagh Delhi

शाहीन बाग में विवादित बयान देने पर सहारनपुर की शिक्षिका निलंबित, स्कूल प्रबंधक ने दी चेतावनी

Mon, 10 Feb 2020 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Feb 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Woman teacher of Saharanpur suspended after making controversial statement in Shaheen Bagh Delhi
अपनी बात रखते समय बिलख पड़ी नाहिदा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल होकर विवादित बयान देने पर आशा मॉडर्न स्कूल की शिक्षिका नाहिदा को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान नाहिदा ने बयान दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में नाहिदा ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। रविवार को नाहिदा ने प्रेसवार्ता कर अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। सोमवार को भाजपा और हिंदू संगठनों के लोगों ने आशा मॉडर्न स्कूल में हंगामा किया और शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। दो घंटे हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका नाहिदा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


शिक्षकों को चेतावनी, मर्यादा में रहें, राजनीति में न पड़ें
आशा मॉडर्न स्कूल की प्रबंधक आशा जैन और प्रिंसिपल डॉ. दिव्य जैन ने कहा कि स्कूल का कोई भी शिक्षक या शिक्षिका अमर्यादित या अनुशासनहीनता का व्यवहार न करे। किसी भी तरह की राजनीति में शामिल न पड़े। यदि भविष्य में ऐसा कोई प्रकरण सामने आया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रेनबो स्कूल में भी शिक्षकों को इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शरजील इमाम को फांसी देने की मांग, कहा- देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सख्ती करे सरकार

प्रदर्शन के दौरान कक्षाओं से बाहर निकल आए छात्र
आशा मॉडर्न स्कूल में जिस समय विरोध प्रदर्शन किया गया। उस समय अधिकतर कक्षाओं से छात्र बाहर निकल आए। कुछ छात्र-छात्राएं और शिक्षक ऐसे माहौल से बेचैन भी नजर आए। 

स्कूलों में प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई : एसपी सिटी 
शिक्षिका से संबंधित वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि लीगल स्तर पर यह कितना सही या गलत है। इस तरह के मामले में स्कूलों में जाकर दबाव या प्रदर्शन का आचरण ठीक नहीं है। यदि कोई संगठन या व्यक्ति शांति और कानून व्यवस्था में दखल करता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed