{"_id":"5e3055bb8ebc3e4ad9297223","slug":"saharanpur-the-hindu-yuva-vahini-has-demanded-that-the-sharjeel-imam-should-be-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरजील इमाम को फांसी देने की मांग, कहा- देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सख्ती करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरजील इमाम को फांसी देने की मांग, कहा- देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सख्ती करे सरकार
Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
शरजील इमाम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में शाहीन बाग में असम को भारत से अलग करने वाले विवादित बयान पर आक्रोश जताते हुए शरजील इमाम को फांसी देने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि देश तोड़ने की साजिश रचने वालों पर सरकार सख्ती करें।
विज्ञापन
सहारनपुर देहात के गांव लखनौती कला में हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक संदीप राणा के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोग ना कभी भारत के हुए हैं और ना कभी होंगे। यह वह लोग हैं जो भारत की जड़ों को काटने का काम कर रहे हैं। हमें पाकिस्तान से ज्यादा खतरा ऐसे गद्दारों से हैं जो खाते तो देश का है मगर गाते देश के दुश्मनों का हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन्हें पता है कि सीएए में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इनकी मानसिकता देश तोड़ने की है और यह बात जनता भलीभांति जान गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद से उठीं महिलाओं की आवाज, नहीं चाहिए देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटने वाली सरकार
मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस कानून से यह तो साफ हो गया है कि कौन देश के साथ है और कौन देश का दुश्मन है। जिला प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि देश विरोधी तत्वों के साथ सरकार कोई नरमी न बरते।
इस दौरान जिला महामंत्री संदीप राणा, जिला संयोजक अनूप सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राणा, एडवोकेट अभिषेक राणा, मोनू राणा, नाथी सिंह, शुभम सिंह, प्रमोद धीमान, अक्षय सिंह, मेजर सिंह, कुणाल राणा आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/