फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman killed by tying her hands and legs, body buried in a mango orchard

Meerut News: महिला की हाथ पैर बांधकर हत्या, शव आम के बाग में दबाया

Sat, 12 Apr 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by tying her hands and legs, body buried in a mango orchard
भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली मार्ग पर बाग मे महिला के शव के बारे मे बाग मालिक से जानकारी
मेरठ। एक महिला के हाथ पैर बांधकर हत्या के बाद शव भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली में एक आम के बाग में दबा दिया गया। कुत्ते जमीन खोदकर शव को नोचने लगे, तब लोगों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में आसपास के जिलों के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव गेसूपुर दतावली मार्ग पर अकबरपुर डिग्गी निवासी नीरज पुत्र राजेंद्र का आम का बाग है। शुक्रवार को बाग में अर्धनग्न अवस्था में करीब 35 साल की महिला का शव जमीन में दबा मिला। शुक्रवार सुबह बाग की रखवाली करने वाले गेसुपूर निवासी मनोज ने जब महिला के शव को कुत्ते के द्वारा नोचते देखा तो उसने बाग के मालिक नीरज को सूचना दी। नीरज मौके पर आया और महिला का शव देखकर भावनपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने देर तक महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के क्षेत्र के मोबाइलों की लोकेश्न खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन पहले हत्या की आशंका
महिला के शव की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब उसके शव को जमीन से बाहर की ओर निकाला तो महिला के दोनों हाथ और पैर पीले रंगे के दुपट्टे से बंधे हुए थे। शव को देख कर लग रहा था कि कई दिन पहले महिला की हत्या की गई है। जमीन में शव काफी नीचा नहीं होने के कारण कुत्तों ने महिला के शव को जमीन से निकाल कर नोचना शुरू कर दिया था। मृतका ने हल्के हरे रंग का सूट पहन रखा था। महिला की सलवार मौके पर नहीं मिली। दोनों पैरो में पाजेब और बिछुऐ, कान में बुंदे और दोनों हाथों में लाल रंग की चूडियां पहनी हुई थीं। महिला के दाहिने पैर में काला धागा बंधा हुआ था।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि हत्यारों ने महिला की कहीं अन्य स्थान पर हाथ-पैर बांधकर हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए यहां बाग में जमीन में दबाया है, ताकि महिला के शव की आसानी से पहचान न हो सके। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed