फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman jumped in front of train gateman saved her life by stopping car bank worker wife was having a dispute with her husband

ट्रेन के सामने कूदी महिला: गेटमैन ने गाड़ी रुकवाकर बचाई जान, बैंककर्मी की पत्नी का पति से चल रहा था विवाद

Mon, 07 Mar 2022 01:43 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 01:43 AM IST
सार

महिला को यह करते देख रेलवे गेटमैन न्यायमूर्ति मीणा ने तत्काल लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकने का इशारा किया। ट्रेन चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान गेटमैन ने महिला को वहां से हटाया और उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
woman jumped in front of train gateman saved her life by stopping car bank worker wife was having a dispute with her husband
Train - फोटो : iStock

विस्तार

परतापुर रेलवे फाटक के पास रविवार सुबह 11.30 बजे एक बैंककर्मी की पत्नी उज्जैनी एक्सप्रेस के करीब आते ही उसके सामने कूद गई। उसे यह करता देख रेलवे के गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवाकर महिला की जान बचा ली। बाद में जीआरपी और परतापुर थाना पुलिस की टीम पहुंची। बताया गया कि पति से विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। बाद में महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


परतापुर रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर यह महिला काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। जब ट्रैक पर आ रही उज्जैनी एक्सप्रेस का हॉर्न बजा तो यह महिला आगे की ओर कूद गई। महिला को यह करते देख रेलवे गेटमैन न्यायमूर्ति मीणा ने तत्काल लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकने का इशारा किया। ट्रेन चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान गेटमैन ने महिला को वहां से हटाया और उसकी जान बचाई। यह भी गनीमत रही कि फाटक के पास होने के कारण ट्रेन की गति कुछ कम थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी टीम पहुंची। बाद में परतापुर थाना पुलिस भी आ गई। पूछताछ में पता चला कि महिला रिठानी के पास शंकर नगर निवासी महेश कुमार की पत्नी रूपा है। महेश बैंक कर्मचारी है। कुछ दिन से पति और पत्नी में विवाद चल रहा है। इसके चलते महिला ने यह कदम उठाया। वहीं, इंस्पेक्टर जीआरपी विजय कांत ने पति को फोन कर प्रकरण की जानकारी दी। परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। यहां पति और अन्य लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार भी है। महिला को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed