फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman given triple talaq by husband, also accused of selling a six-month-old son

मुजफ्फरनगर : तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, छह माह के मासूम को बेचने का भी आरोप

Fri, 11 Jun 2021 01:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Jun 2021 01:32 AM IST
सार

आरोप है कि अलग होने के लिए तैयार नहीं होने पर शौहर ने अपने परिजनों के कहने में आकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Woman given triple talaq by husband, also accused of selling a six-month-old son
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पूर्व बुढ़ाना के मोहल्ला शफीपुर पट्टी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट की जाती रही है।
विज्ञापन


कई माह से पीड़िता अपने शौहर व ससुराल वालों के साथ गांव नीमखेड़ी में ईंट-भट्टे पर काम कर रही थी। पीड़िता के अनुसार, गत सात जून की सुबह शौहर ने अपने छह माह के बेटे को बेचने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि इसके लिए तैयार नहीं होने पर शौहर ने अपने परिजनों के कहने में आकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया गया।

सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोग उसे वहां से घर ले आए। पीड़िता ने गुरुवार को डीएम-एसएसपी को घटना की तहरीर देते हुए आरोपी शौहर व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed