{"_id":"62a8b063d12fff22db5a8ee4","slug":"woman-dies-in-road-accident-in-nurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर, टैंकर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर, टैंकर चालक गिरफ्तार
Tue, 14 Jun 2022 09:29 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:29 PM IST
सार
नूरपुर में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, उसे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांदपुर मार्ग पर स्थित झंडा के पास टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पल्लावाला निवासी फहीम अपनी मां बानो बेगम के साथ अमरोहा में एक रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक प्रकट करने गया था। देर शाम वहां से वापस आते समय चांदपुर मार्ग पर झंडा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में बानो बेगम (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल फहीम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन