फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in road accident at Bhuni crossroads

भूनी चौराहे पर सड़क हादसे में महिला की मौत

Fri, 06 Aug 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident at Bhuni crossroads
भूनी चौराहे पर सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।

गांव बपारसी निवासी जयमाला (35) पत्नी अनंगपाल बृहस्पतिवार देर रात बाइक पर सवार होकर अपने पति के साथ गांव की ओर जा रही थी। मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी चौराहे पर पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई, जिसे वाहन कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एक सप्ताह पहले भी भूनी चौराहे पर सड़क निर्माण के चलते सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed