फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies in accident, sensitivity dies on road

हादसे में महिला, सड़क पर संवेदनाओं की मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 29 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident, sensitivity dies on road
अफजलगढ़ के गांव न्यादरी सुआवाला मार्ग पुलिया पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत पर विलाप करते प
अफजलगढ़। गांव न्यादरी सुआवाला मार्ग पर हादसे में तेजवती की मौत हो गई, लेकिन उससे पहले ही सड़क पर संवेदनाओं ने भी दम तोड़ दिया। वह बाइक उछलने से गिरकर घायल हो गई थी और डेढ़ घंटे तक सड़क पर ही तड़पती रही। उधर, उसका पति वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाता रहा पर किसी का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन

गांव भूतपुरी निवासी धन सिंह सोमवार को अपनी पत्नी तेजवती 45 वर्ष के साथ बाइक से किसी काम से न्यादरी गया था। शाम करीब चार बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। वह सुआवाला से पहले मार्ग पर बनी पुलिया के पास पहुंचा तो बाइक तेजी से उछल गई। बाइक उछलने से महिला नीचे जा गिरी। गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धन सिंह का कहना है कि उसने उधर से गुजर रहे कई बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। किन्तु कोई भी बाइक सवार नहीं रूका। वह डेढ़ घंटे तक लोगों से रूकने का आग्रह करता रहा, जिसके चलते समय से उपचार न मिलने पर उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के दो बेटे व दो बेटी हैं। सीओ अफजलगढ़ राजेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बेबशी में आंखों के सामने पत्नी को तड़पते देखता रहा पति

धन सिंह का कहना है कि मोबाइल बंद होने के कारण वह कहीं फोन ही नहीं कर पाया। बीच में पड़ोस के गांव में जाकर मदद मांगने की मन में आई पर तड़पती पत्नी को अकेले भी नहीं छोड़ पाया। इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना कम ही है। वहीं जंगली जानवरों की खतरा भी इस मार्ग पर रहता है। इसके चलते धन सिंह जानवरों के खतरे के कारण भी वह पत्नी तेजवती को अकेले छोड़ न सका।

अफजलगढ़ के गांव न्यादरी सुआवाला मार्ग पुलिया पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत पर विलाप करते प

अफजलगढ़ के गांव न्यादरी सुआवाला मार्ग पुलिया पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत पर विलाप करते प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed