फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies after being hit by Yoga Express, husband identifies her in crowd

Meerut News: योग एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत, भीड़ में खड़े पति ने की पहचान

Wed, 28 Jan 2026 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by Yoga Express, husband identifies her in crowd
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पुट्ठा गांव स्थित रेलवे फाटक संख्या 23 सी पर सोमवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। मंदिर से पूजा कर घर लौट रही राजेश्वरी (48) योग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के बीच मौजूद महिला के पति राजेश कुमार ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव और कपड़ों से अपनी पत्नी राजेश्वरी की शिनाख्त की। यह मंजर देखकर सभी भावुक हो गए।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर के डबी गांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी राजेश्वरी और दो बेटों दिवाकर व विवेक के साथ पूठा रोड पर किराए के मकान में रहते थे और पास में राधा रानी नाम से नर्सरी चलाते थे। सोमवार सुबह राजेश्वरी पास के शिव मंदिर में पूजा के लिए गई थीं। वापसी के दौरान रेलवे फाटक बंद थे जिस पर राजेश्वरी ने फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वह दिल्ली से ऋषिकेश जा रही योग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की भीषण टक्कर के कारण राजेश्वरी का शव क्षत-विक्षत हो गया और उसके टुकड़े रेलवे ट्रैक पर कई मीटर दूर तक फैल गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। महिला के पति राजेश कुमार ने कपड़ों से पहचान कर पत्नी की शिनाख्त की। रेलवे फाटक के गेटमैन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस और सामाजिक संस्था के लोगों ने मिलकर महिला के क्षत-विक्षत शव को एकत्र किया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजेश कुमार ने बताया कि राजेश्वरी रोजाना सुबह मंदिर में पूजा के लिए जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed