{"_id":"5c9f0657bdec22143e2c674f","slug":"woman-died-by-burning-in-muzaffarnagar-murder-case-against-four-including-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत, पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत, पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Sat, 30 Mar 2019 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चरथावल थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हैबतपुर निवासी अरविंद की पत्नी सोनिका (28) की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद दधेड़ू चौकी प्रभारी संजय राघव ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया।

Trending Videos
सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना के बाद मृतका के परिजन हैबतपुर पहुंचे। बताया कि करीब नौ साल पहले उनकी बेटी सोनिका की शादी हैबतपुर निवासी मांगेराम के बेटे अरविंद के साथ हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को साजिश के तहत जलाकर मारा गया है। आरोपी ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं हो पाने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पिता धीर सिंह की तरफ से पति, सास, ससुर और ननंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, मगर वे फरार मिले, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।