फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman died and many injured in a conflict over ravidas jayanti in sardhana meerut

मेरठ: सरधना में रविदास शोभायात्रा के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर फायरिंग, महिला की मौत कई घायल

Tue, 23 Feb 2021 10:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
woman died and many injured in a conflict over ravidas jayanti in sardhana meerut
up police - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना में मंगलवार को इकडी गांव में रविदास जयंती को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई बैठक में पनपा विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। बात मारपीट से लेकर फायरिंग तक जा पहुंची। संघर्ष के दौरान एक महिला को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस खूनी संघर्ष में महिला के पति व बेटे सहित कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


इकडी गांव में रविदास जयंती को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई बैठक में कहासुनी होने के बाद बात मारपीट और गाली गलौज तक पहुंच गई। मंगलवार शाम को इसी विवाद के चलते ताऊ के लड़कों ने चाचा के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के बीच एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी, बहू और बेटे घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। दरअसल, रविदास जयंती को लेकर कई दिनों से गांव में दलित समाज की बैठक चल रही थी। इसी बैठक में दो सगे भाई शम्भू दयाल और गिरवर भी शामिल हो रहे थे। किसी बात को लेकर गिरवर और शम्भू दयाल के बीच विवाद हो गया।

सोमवार शाम को इसी विवाद में गिरवर के बेटों ने शम्भू की पिटाई भी कर दी। उसके बाद से दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा था। मंगलवार शाम को अचानक गिरवर के बेटे   कई हमलावरों के साथ शम्भू के घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में गोली लगने से शम्भू की पत्नी मुकेश की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा आदेश, बहू सोनिया और बेटी ममता घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया गया। जहां से सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतका मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed