फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman creates ruckus at police station, sent with her parents

Meerut News: महिला का थाने पर हंगामा, मायके पक्ष के साथ भेजा

Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus at police station, sent with her parents
भावनपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला दो दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते घर से चली गई थी। शुक्रवार को उसके पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर महिला स्वयं थाने पहुंच गई। पुलिस ने पति और उसके प्रेमी को थाने बुलाया। महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर प्रेमी के साथ रहने की जिद की। लेकिन प्रेमी ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। थाने में काफी देर तक हंगामा चला। बाद में महिला के मायके वालों को बुलाया गया। महिला की मां और भाई उसे अपने साथ ले गए। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि महिला को उसकी मां और भाई की सुपुर्दगी में दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed