{"_id":"6705c92c835f5c30b30c1f64","slug":"woman-cheated-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-share-trading-meerut-news-c-72-1-mrt1062-122559-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 45 लाख की ठगी
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी मेघा तेवतिया से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 45.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि दो सितंबर को एप्पल स्टोर से शेयर ट्रेडिंग के लिए एमओ क्लब प्रो एप मोबाइल में डाउनलोड किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर कई अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आनी शुरू गई। मेघा उनकी बातों में आ गई और शेयर ट्रेडिंग शुरू कर दी। 3 सितंबर से 27 सितंबर के बीच साइबर ठगों ने उनसे कई बैंक खातों में 45.25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने जब पैसा वापस मांगा तो काल रिसीव करना बंद कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल थाने में शिकायत की गई थी, जिसको साइबर थाने भेज दिया गया है। साइबर एक्सपर्ट इस मामले में कार्रवाई कर रही है।