{"_id":"671059d6c1cab58ff300ffa4","slug":"woman-cheated-of-rs-397-lakh-on-the-pretext-of-profit-in-online-trading-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123021-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 3.97 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 3.97 लाख ठगे
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये और जमा न कराने पर दी जेल भिजवाने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऑनलाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला से 3.97 लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी 11 लाख रुपये और मांगने लगे। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला के पति ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर बाजार क्षेत्र के तिलक पार्क निवासी मृदुल जैन की पत्नी गृहिणी हैं। उनके मोेबाइल में सोशल मीडिया पर एक दिन एसएमसी कंपनी का ऑनलाईन ट्रेडिंग सिखाने और मुनाफा कमाने का विज्ञापन दिखा। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए उन्होंने विज्ञापन पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल नंबर मांगा गया। महिला ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद उन्हें एसएमसी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया गया।
शिवानी अग्रवाल नाम की युवती का व्हाट्सएप मेसेज आया। उसने बताया कि हम एक ऑनलाइन फार्म भेजेंगे, जिस पर आपको अपनी केवाईसी अपडेट करनी पड़ेगी। इसके बाद कंपनी में आपका अकाउंट खुल जाएगा। हम आपको अच्छा मुनाफा कराएंगे। महिला ने उनके भेजे ऑनलाइन केवाईसी फार्म को भरकर सबमिट कर दिया। इसके बाद उनकी यूपीआई आईडी से पांच हजार रुपये सुभाष कलेक्शन के नाम पर ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
इसके बाद कई बार में अलग-अगल नंबरों पर उनसे 3.97 रुपये म्यूचल फंड खरीदने के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद महिला ने म्यूचल फंड बेचकर रुपये लौटाने को कहा तो उन्हें बताया गया कि आपकी रकम से 15 लाख रुपये के म्यूचल फंड खरीद लिए गए हैं। कंपनी को 11 लाख रुपये और अदा कर दो। महिला ने जब अपने पास रकम न होने की बात कही तो लगातार धमकी दी जाने लगी। यदि कंपनी में 11 लाख रुपये जमा नहीं किए तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। महिला ने जब कंपनी बारे में पता किया तो पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।