{"_id":"69ff9f0ac8cba20fdf028731","slug":"woman-cheated-of-rs-1380-lakh-on-the-pretext-of-sending-a-gift-worth-rs-2-crore-from-london-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1183570-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लंदन से दो करोड़ का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से 13.80 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लंदन से दो करोड़ का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से 13.80 लाख ठगे
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने लंदन से दो करोड़ रुपये का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 13.80 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने कस्टम, जीएसटी और डिलीवरी चार्ज के नाम पर 11 बार में यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता गूंजा के अनुसार 10 मार्च 2026 को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई जिसमें कॉलर ने लंदन से उनके लिए एक कीमती उपहार भेजने की बात कही। कुछ घंटे बाद दूसरे नंबर से कॉल आई जिसमें व्यक्ति ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का कूरियर कर्मचारी बताया। उसने लालच दिया कि यूके से आए इस पार्सल में हीरे, सोना, आईफोन और विदेशी मुद्रा (पौंड) हैं, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पार्सल रिलीज कराने का झांसा देकर ठगों ने 4 मई को जीएसटी और डिलीवरी चार्ज के नाम पर सबसे पहले 3.25 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद कस्टम चार्ज व अन्य बहाने बनाकर महिला से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 किस्तों में 13.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
एसपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) और आईटी संशोधन अधिनियम की धारा 66डी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर जांच की जा रही है।