फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten up and looted, miscreants took away daughter

Meerut News: महिला को पीटकर की लूटपाट, बेटी को ले गए बदमाश

Fri, 03 Mar 2023 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 03 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and looted, miscreants took away daughter
लावड़। खरदौनी गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर में लूटपाट की। बदमाश हथियारों के बल पर घुसे। आरोप है कि परिवार की महिला को पीटकर 60 हजार रुपये और जेवरात लूटे गए। इसके बाद नाबालिग बेटी को बदमाश अगवा कर ले गए। वहीं, पुलिस का दावा है कि बेटी बालिग है और शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन

खरदौनी निवासी फारूख के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उनके घर में पत्नी रुकैया और बेटी गुलशमा थीं। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश हथियारों के बल पर जबरन घर में घुस आए। बदमाशों ने पत्नी रुकैया के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे जेवरात और 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने रुकैया को एक कमरे में बंद कर दिया और जबरन उसकी बेटी गुलशमा का अपहरण कर ले जाने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस में पशुओं को चारा दे रहे एक बुजुर्ग ने बदमाशों को देख लिया और विरोध किया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने एक बदमाश को नामजद करते हुए तहरीर दी। वहीं, चौकी प्रभारी प्रभारी रविंद्र मलिक का कहना है कि परिजन जिस लड़की को नाबालिग बता रहे हैं, वह बालिग है। मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed