फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten and thrown off the roof, condition critical

महिला को मारपीट कर छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर

Tue, 01 Jul 2025 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 01 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown off the roof, condition critical
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। गांव इकला रसूलपुर में सुसराल वालों ने महिला सनम फातिमा के साथ मारपीट करते हुए उसे छत से फेंक दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों की सूचना दी। परिजन घायल महिला को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत हो देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। महिला के चेचरे भाई ने सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इकला रसूलपुर के फखरुद्दीन की बेटी सनम फातिमा (28) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व गांव के ही उस्मान के बेटे शाने आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला का पति नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न कर आए दिन मारपीट करने लगे। आरोप है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने सनम फातिमा के साथ मारपीट करते हुए उसे छत से फेंक दिया। आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन महिला को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पर भेज दिया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के तीन पुत्री हैं। पीड़िता के चचेरे भाई ने ससुराल पक्ष के सास, ससुर, देवर, देवरानी के खिलाफ तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक सीएचसी पर तड़पती रही महिला
परिजन जब घायल महिला सनम फातिमा को सीएचसी पर लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सक व स्टाफ मौजूद नहीं था। करीब आधा घंटे तक महिला तड़पती रही। परिजनों में चिकित्सकों के खिलाफ रोष व्याप्त है। बाद में पहुंचे चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।


सीओ सदर देहात शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला का अपने देवर से विवाद चल रहा है। छत से फेंके जाने के मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed