फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman and two children killed in a tragic accident in Meerut after a handcart collides with Vande Bharat train

मेरठ में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

Sun, 29 Oct 2023 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 08:10 PM IST
सार

मेरठ में रविवार शाम हुए हादसे में एक महिला और दो बच्चों की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि तीनों अपने ठेले को लेकर निकल रही थे कि ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman and two children killed in a tragic accident in Meerut after a handcart collides with Vande Bharat train
-वंदेभारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में कासिमपुर फाटक पर रविवार शाम देहरादून की ओर जा रही वंदेभारत से रेहड़ा टकराने से महिला और उसके दो पुत्रियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा के अशोकपुरी निवासी नरेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्रियों के साथ घर लौट रहा था। रमेश रेहड़ा चला रहा था और पत्नी व पुत्री पीछे बैठी थीं। कासिमपुर फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


बताया गया कि रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेहड़े में बैठी लक्ष्मी और दोनों पुत्रियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर रुकी और फिर देहरादून की ओर रवाना हो गई। मौके पर पुलिस और जीआरपी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के निकलने के बाद रमेश घटनास्थल की तरफ दौड़ा। जहां उसने देखा की पत्नी सहित दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। तीनों के शव देखकर पिता बेहोश हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

सूचना पर सदर थाना, कंकरखेड़ा, जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। कासमपुर फाटक के पास हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। लगभग 2 घंटे तक तीनों के शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े रहे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान व एसपी सिटी पीयूष सिंह मौके पर पहुंचे। जहां तीनों अधिकारियों ने मामले की जांच की। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम लगा दी गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed