फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman and teenage girl molested while returning with fodder; FIR registered against two.

Meerut News: चारा लेकर लौट रही महिला व किशोरी से छेड़छाड़, दो पर प्राथमिकी

Sat, 11 Jul 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Woman and teenage girl molested while returning with fodder; FIR registered against two.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही महिला और उसकी 14 वर्षीय ननद के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि महिला अपनी नाबालिग ननद के साथ खेत से घास लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव खेड़ा निवासी दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला और किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भाग गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने गांव खेड़ा निवासी प्रशांत और सुधीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed