फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman accuses Poonam Pandit of threatening her after dispute with SP leader

Meerut News: सपा नेता से विवाद के बाद महिला ने पूनम पंडित पर धमकाने का लगाया आरोप

Mon, 03 Nov 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses Poonam Pandit of threatening her after dispute with SP leader
गंगानगर (मेरठ)। बुलंदशहर की कांग्रेस नेता पूनम पंडित से सगाई के बाद तीसरी महिला के हंगामे के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब रविवार को पूनम पंडित के मंगेतर सपा नेता दीपक गिरी पर आरोप लगाने वाली महिला ने रविवार को प्रेसवार्ता की। महिला ने पूनम पंडित पर भी होटल में बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि उस पर दीपक गिरी के पक्ष में वीडियो बनाने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के लिए पति और वकील के साथ पहुंची महिला ने सपा नेता पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पने आदि के आरोप लगाए थे। महिला ने मामले में मेरठ के भावनपुर थाने में दीपक गिरि व उसके तीन साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में दीपक गिरि ने फेसबुक से नंबर लेकर उनके नंबर पर कॉल की थी। वर्ष 2021 में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर कई बार में लाखों रुपये हड़प लिए। महिला ने रुपयों से जुड़े ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दीपक ने दबाव देकर उसके पति से तलाक का मुकदमा डलवाया। 16 अक्तूबर को सगाई के बाद भी साथ ही रहने का दबाव बनाया। दीपक के पिता ने भी सार्वजनिक रूप से बदसलूकी की। 19 अक्तूबर को कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने एक होटल के बार में दीपक के पक्ष में और सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी पर आरोप लगाकर वीडियो बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर धमकाया। महिला का दावा है कि उसके पास सारे सबूत उपलब्ध हैं। इन्हें वह न्यायालय में पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हंगामे के बाद दीपक को पार्टी ने किया था पदमुक्त
मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये फोटो देखकर प्रेसवार्ता करने वाली महिला दीपक के मवाना स्थित घर पर पहुंची और हंगामा किया। इसके बाद गिरी को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया था। महिला ने भावनपुर थाने में दीपक, पूनम, दीपक के पिता व भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल आदि धारा में केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद पूनम पंडित ने महिला के आरोपों को गलत बताते हुए वीडियो जारी किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला ने एक बार फिर से प्रेसवार्ता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed