फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Without self-restraint, no being can reach the goal: Gyan Bhushan

बिना संयम कोई भी प्राणी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता : ज्ञान भूषण

Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Without self-restraint, no being can reach the goal: Gyan Bhushan
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
हस्तिनापुर। पर्यूषण महापर्व के पावन अवसर पर कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे श्री 1008 इंद्रध्वज महामंडल विधान में यज्ञशाला में जाप्यानुष्ठान पूर्वक मुख्य वेदी में विराजमान श्री शांतिनाथ, श्री कुन्थुनाथ, श्री अरहनाथ त्रय तीर्थंकरों का जलाभिषेक हुआ। सभी पात्र मल्लिनाथ भगवान के समवशरण में पहुंचे। जहां पर सभी ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया। शांतिधारा नरेश जैन ने की। तीर्थ क्षेत्र के सदस्य व विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व के छठे दिन आचार्य ज्ञान भूषण महाराज रत्नाकर ने संयम धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि अपनी पंच इंद्री एवं मन को वश में करना अथवा षटकाय के जीवों की रक्षा करना संयम कहलाता है। संयम की जीवन में बड़ी महत्ता है। बिना संयम प्राणी स्वछंद हो जाता है और अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता है। जैसे हाथी को अंकुश, घोड़े को लगाम, कार को ब्रेक तथा नदी को तटों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मनुष्य को भी संयम की आवश्यकता है। संयम के बिना तीर्थंकर भी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन

मुनि के प्रवचन के उपरांत समवशरण महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं पंडित आशीष जैन शास्त्री व आयुष जैन शास्त्री द्वारा कराई गई। विधान संयोजक विजय जैन ने सुगंध दशमी व्रत की कथा के माध्यम से बताया कि आज का दिन हमें पवित्रता की याद दिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन, ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed