{"_id":"5fc7dbe88ebc3e9bb744d539","slug":"without-mask-people-modinagar-news-gbd209622798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले लोगों के प्रशासन ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले लोगों के प्रशासन ने काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क सड़कों पर घूमने पर काटे चालान
मोदीनगर। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ बुधवार को नगर में प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। लोगों से मास्क और सैनिटाइर का इस्तेमाल तथा दो गज की दूरी का पालन करने को कहा गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों से खुद सचेत रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
बुधवार को एसडीएम ने नगर पालिका तथा पुलिस के साथ मिलकर नगर के कई स्थानों में कोविड-19 का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से बगैर मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा गया तथा उनसे हर्जाना भी वसूला गया। इसके साथ ही मास्क लगाने व दो गज की दूरी के नियम का पालन करने की अपील की गई। प्रशासन की ओर से नगर में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बाजारों और अन्य कई स्थानों पर भी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने तथा बराबर साबुन से हाथ धोने की अपील की गई।