फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

मौसम की अंगड़ाई ने सर्दी बढ़ाई

Thu, 14 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 14 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को कभी बादलों का डेरा रहा तो कभी हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय बारिश बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई हुई थी। थोड़ी देर बाद बादल छाए  तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद धूप निकल आई। दिनभर मौसम ऐसे ही बना रहा। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने और हवा चलने से सर्दी बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बारिश 1.8 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं, मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि लोकल स्तर पर बने दबाव के चलते मौसम का मिजाज बदला है। आगे बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश जरूरी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तक सर्दी में बारिश न होने का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जो ठीक नहीं है। इस समय फसलों के लिए बारिश होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed