फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

तेज हवा ने चटक धूप को लगा दी सर्दी

Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 10 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
तेज हवा ने शनिवार को चटक धूप को भी सर्दी लगा दी। 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से लोगों को परेशानी हुई। दो दिन पहले तक जहां तापमान 25 तक पहुंच रहा था, वहीं हवा के कारण पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जनवरी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सुबह को कोहरा तो दिन में चटक धूप ने मार्च की याद दिला दी। मौसम के बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव दिखाई दिया। सुबह से हवा की गति तेज हो गई।
विज्ञापन


शाम को सूरज ढलने के बाद सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 76 व न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल-नीनो का है मौसम पर असर
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, यह अल-नीनो का ही असर है। गर्मी के बाद अब सर्दी का अहसास हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
पहाड़ों पर इस समय फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदलेगा। आने वाले दो तीन दिनों में इसका असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed