फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wine sale stop in ideal villege kapsaad say parliyament member

आर्दश गांव कपसाड़ में शराबबंदी कराएंगे : सांसद

Tue, 07 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
wine sale stop in ideal villege kapsaad say  parliyament member
कपसाड़ गांव स्थित विद्यालय में कार्यक्रम में मौजूद सांसद व अधिकारी। - फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना के कपसाड़ गांव को राज्यसभा सांसद ने आदर्श ग्राम में शामिल किया है। कपसाड़ स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सांसद ने अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में हुई समीक्षा बैठक में राज्यपाल सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने कहा की हाईवे के आसपास के गांव सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल होते रहे हैं। इस योजना के लिए चार गांवों को चुना गया है। जिसमें विकास कार्य बहतर ढंग से किए जा सके। उन्होंने कहा कि गांव में शराब बंदी कराई जाएगी। जांच कराकर पानी की टंकी लगवाई जाएगी। सकौती से लेकर गंगनहर की पटरी तक सड़क चौड़ीकरण, लाइब्रेरी, 250 केवीए के पांच विद्युत ट्रांसफार्मर, बैंक की शाखा खोली जाएगी। पशु चिकित्सक की स्थायी व्यवस्था होगी। आगामी तीन वर्षों में गांव को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में श्मशान घाट की चारदीवारी के साथ वहां शेर बनाया जाएगा। तालाबों की सफाई कराकर चार दीवारी, पौधारोपण कराया जाएगा। इस मौके पर 61 ग्रामीणों को कंबल वितरण किए गए। इस दौरान मुख्य रूप से परियोजना निदेशक भानु प्रताप सिंह, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ पंकज सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. संजीव कंडवाल, खंड विकास अधिकारी सरधना सुनीत कुमार आदि रहे। अधिकारियों ने आदर्श ग्राम योजना की जानकारियां दीं। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर गांव प्रधान रूकमेश, प्रधान पति मुकेश कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य रेशपाल सिंह, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, मास्टर सुभाष, शिवकुमार, भंवर सिंह, आर्य राजकुमार सिंह, पवन, श्याम मोहन गुप्ता, अजय शर्मा, जयवीर प्रधान जीतपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed