फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wine party again in the hostel

हॉस्टल में शराब पार्टी फिर धांय-धांय

Fri, 19 Jul 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Wine party again in the hostel
मेरठ। मेरठ कॉलेज के बीएनएम हॉस्टल में छात्रों और बाहरी युवकों का है। हॉस्टल बंद है, बावजूद ये गुंडे यहां दिन भर बाहरी छात्रों के साथ रहते हैं। सब कुछ जानते हुए भी कॉलेज-प्रशासन खामोश रहता है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ने हॉस्टल की तलाशी ली तो चीफ प्रॉक्टर के सामने कॉलेज प्रशासन की पोल खुल गई। हॉस्टल में शराब पार्टी के बाद इन आरोपियों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलियां बरसाईं थीं।
विज्ञापन

कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका चीफ वार्डन प्रो. सुधीर पुंडीर के आवास पर पथराव और फायरिंग में जेल जा चुका है। इसके बावजूद भी अंकित की मेरठ कॉलेज में गुंडई जारी है। अंकित अपने साथी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ चौधरी, अक्षय यादव समेत कई छात्रों के साथ दिनभर मेरठ कॉलेज में घूमता रहा। पुलिस के मुताबिक दोपहर को अंकित ने साथियों के साथ बीएनएम हॉस्टल में पहले शराब पार्टी की फिर हथियारों से लैस होकर कॉलेज परिसर में घूमते हुए गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2.30 बजे मेरठ कॉलेज शताब्दी गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक अपनी गाड़ी में बैठा था। अंकित एमए के छात्र राहुल और एक युवक से बातचीत कर रहा था। तभी अंकित ढाका और सौरभ चौधरी समेत आठ युवक वहां पहुंचे। अंकित और अक्षय यादव ने अंकित मलिक पर गोलियां चला दीं। अंकित की गाड़ी में कई गोलियां लगीं तो एक गोली राहुल के सिर में लगी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल से मिली शराब
पुलिस को सूचना थी कि वारदात के बाद आरोपी कॉलेज के बीएनएम हॉस्टल में छिपे है। जिस पर एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर लालकुर्ती, सिविल लाइन और सदर के साथ हॉस्टल पहुंचे। हॉस्टल की तलाशी में शराब की बोतल और अन्य सामान मिला। झूठे निकले दावे
कॉलेज प्रशासन का दावा था कि हॉस्टल बंद है। कोई छात्र नहीं है। लेकिन पुलिस टीम पहुंचते ही हॉस्टल से करीब 20-25 युवक दीवार कूदकर भाग निकले। पुलिस के हाथ एक युवक हिमांशु ही लग पाया। जिसने बताया कि वह अपने दोस्त अंकुर के पास आया था। जहां शराब पार्टी चली थी। हिमांशु इंटर पास है। कॉलेज से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
... ये कपड़े कहां से आए
पुलिस टीम ने मेरठ कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर अलका चौधरी के साथ हॉस्टल के कमरों की तलाशी ली। हॉस्टल की छत पर 20 से अधिक छात्रों के कपड़े सूखते मिले। एसपी सिटी ने चीफ प्रॉक्टर से पूछा कि मैडम जब हॉस्टल में छात्र नहीं है तो कपड़े कहां से आए। जिस पर वे चुप रहीं। दोबारा पूछने पर मैडम ने प्रशासन से जानकारी ली।

बताओ ये कॉलेज है या बार
हॉस्टल में शराब की बोतलें और बाहरी युवकों का डेरा मिला। जिस पर एसपी सिटी ने चीफ प्रॉक्टर से पूछा कि मैडम... बताओ यह कॉलेज है या बार। यह सुनकर मैडम ने चुप्पी साध ली। बाद में बताया कि बीटेक का एक छात्र रुका हुआ है, बाकी सब अवैध हैं। आप अपने स्तर से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed