{"_id":"5e0664df8ebc3e87e618bbf4","slug":"win-cricket-match-mps-and-amarican-meerut-news-mrt4608671173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएस, अमेरिकन एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएस, अमेरिकन एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीएस, अमेरिकन क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल व साकेत स्थित आईटीआई मैदान पर शुक्रवार को नौवें टी-20 हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एमपीएस, अमेरिकन एकेडमी, काल्विन एकेडमी और मोंट फोर्ड ने अपने-अपने लीग मैच जीते।
पहले मैच में एमपीएस स्कूल जूनियर ने विश्वामित्र एकेडमी गगोल सहारनपुर को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की विश्वामित्र एकेडमी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए। एमपीएस ने 15.1 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दूसरे मैच में अमेरिकन क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस जूनियर को 74 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकन एकेडमी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाए। एमपीएस जूनियर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। आईटीआई मैदान में आयोजित तीसरे मैच में टॉस जीतकर काल्विन एकेडमी नकुड़ सहारनपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में आरआर एकेडमी 18.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। काल्विन एकेडमी ने 55 रन से मैच जीता। चौथे मैच में काल्विन एकेडमी के 64 रनों के जवाब में मोंट फोर्ड एकेडमी सरधना ने 14.3 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की।