फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will stage a protest if problems are not resolved.

Meerut News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर देंगे धरना

Thu, 01 Oct 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Will stage a protest if problems are not resolved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा ने गांव भिडवारा में टीन शेड आदि मामले में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शनिवार को दोपहर बाद से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की कड़ी चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, एसडीओ विद्युत रामजन्म सिंह, बीडीओ सतीश कुमार और मवाना, फलावदा व हस्तिनापुर के प्रभारियों के साथ हुई बैठक में संगठन ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वार्ता के दौरान ढिकौली जल निगम लीकेज, तहसील व नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, निजी स्कूलों की मनमानी फीस, मवाना शुगर मिल के मुद्दे, मुख्य मार्ग पर जाम, नगर में लगने वाली अवैध पैंठ, मटौरा चौकी प्रभारी के अभद्र व्यवहार, फसल नुकसान व जले गन्ने के मुआवजे जैसे गंभीर विषय रखे गए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी, जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, भूपेंद्र चौहान, राहुल भाटी, ठाकुर शनि प्रताप, मुकुल चौहान, साजिद प्रधान, यूसुफ और लोकेश विधूड़ी शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा शनिवार तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने पर संगठन ने कहा कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि मांगों को शनिवार दोपहर तक पूरा नहीं किया जाता है तो अपराह्न से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed