फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will raise the matter of Gandhi Ashram land in the Assembly: Atul

विधानसभा में उठाएंगे गांधी आश्रम की भूमि का मामला : अतुल

Sat, 28 Oct 2023 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Will raise the matter of Gandhi Ashram land in the Assembly: Atul
मेरठ। गांधी आश्रम में कर्मचारी संघ की ओर से चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। विधायक ने कर्मचारियों को उनकी मांग विधानसभा में उठाने और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांधी आश्रम परिसर में कर्मचारी संगठन के लोग नौ अक्तूबर से धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग गांधी आश्रम की सरकारी संपत्ति को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। जिनका लगातार विरोध हो रहा है। इसकी शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार को भी दी जा चुकी है, लेकिन वह लोगों की सदस्यता खत्म करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। गांधी आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। अतुल प्रधान ने कर्मचारियों को अश्वासन दिया कि डिप्टी रजिस्ट्रार अशोक कुमार की कार्यप्रणाली और सरकारी संपत्ति बेचने वालों के खिलाफ वह विधानसभा में आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर प्रेमचंद, अनंत देव कौशिक, महेश, जुगनु यादव आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed