{"_id":"67d1ee0cbebd028a0d0e2d1e","slug":"will-not-tolerate-antisemitism-yeti-narasimhanand-giri-meerut-news-c-14-1-mrt1051-806142-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमाजिकता नहीं करेंगे बर्दाश्त : यति नरसिंहानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमाजिकता नहीं करेंगे बर्दाश्त : यति नरसिंहानंद गिरि
विज्ञापन
बोले, विवि में खुले में नमाज पढ़ने वाले छात्रों का निष्कासन करें
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा/गंगानगर। क्षेत्र के एक विवि में कुछ छात्रों द्वारा खुले में नमाज पढ़ने का मामला गरमाने लगा है। बुधवार को मेरठ पहुंचे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने विवि में खुले में नमाज पढ़ने पर विरोध प्रकट किया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही का समर्थन किया।
मंगलवार को एक विवि में खुले में नमाज पढ़ने का वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिसके बाद सचिन सिरोही आदि ने विरोध जताया था। बुधवार को हाईवे स्थित जटोली गांव में डॉ. योगेंद्र कुमार योगी के आवास पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शिक्षण संस्थान में खुले में नमाज पढ़ना गलत है। उन्होंने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही खुले में नमाज अदा करने वाले छात्रों को निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया। कहा, सीओ ने कोई भी गलत बात नहीं की है।
पुलिस ने की जांच
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बुधवार को विवि पहुंचकर मामले की जांच की। उधर, एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में गंगानगर थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है। अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर सीओ इसकी जांच करने गए थे। यदि कोई तहरीर देगा तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
17 मार्च को जंतर मंतर पर करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
महामंडलेश्वर ने कहा कि देवबंद के मदनी 17 मार्च को जंतर मंतर पर वक़्फ़ बिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसी दिन वह अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कहा कि अब देश में कहीं भी शाहीन बाग नहीं बनने देंगे।
-- -- -- -- --