फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wild life institute of india three members team came

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के तीन सदस्य टीम आई

Wed, 03 May 2017 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
wild life institute of india three members team came
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शूटर शिकारी प्रशांत विश्नोई के घर से बरामद किया गया 117 किलो मांस की जांच के सैंपल लेने के लिए मंगलवार को वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन सदस्य टीम पहुंची। सैंपल वन विभाग के स्टॉफ ने विशेषज्ञों की निगरानी में भरे। मांस के 47 पैकेट से सैंपल लेने में करीब तीन घंटे लग गए। माइनस 20 डिग्री तापमान में प्रिजर्व किया गया मास इतना ठोस था कि उसे काटने में पसीने छूट गए।

विज्ञापन

 
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से तीन सदस्य टीम वैज्ञानिक डॉ. सम्राट मंडल, डॉ. विभाष पांडव और पॉल पहुंचे। पॉल इंस्टीट्यूट से पीएचडी कर रहे हैं। वन विभाग ने एक्सपर्ट को इसलिए बुलाया था कि मांस के सैंपल लेने में कोई गलती न हो। मेरठ जोन के मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार, वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा और डीएफओ अदिति शर्मा के निर्देशन में मांस की सैंपलिंग हुई। हर पीस काटने के लिए अलग ब्लेड, अलग ग्लब्ज, अलग कंटेनर था। हर पीस लेने के बाद हाथ धोए गए। सैंपल लेने के लिए विभाग ने 47 कंटेनर मंगाए थे। कंटेनर में इथेनॉल डालकर 15 से 20 ग्राम मांस का पीस काटकर रखा गया। उसके बाद सीरियल नंबर और पीस नंबर डालकर उसे संरक्षित किया गया। पौने एक बजे से पौने चार बजे तक सैंपलिंग चली। 
विज्ञापन


डीएनए से होगी जांच
डॉ. सम्राट मंडल ने बताया मांस से डीएनए लेकर उसकी जांच की जाएगी। हर जानवर का डीएनए अलग होता है। उससे पता चल जाएगा कि मांस किस जानवर का है। मुख्य वन संरक्षक का कहना है मांस की जांच रिपोर्ट केस के लिए काफी अहम है। मांस नीलगाय का है, हिरन या किसी अन्य जानवर का यह पता चलेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर मांस होगा नष्ट 
मांस की सैंपलिंग हुई है। 15 से 20 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है वन विभाग कोर्ट को इसकी सूचना दे चुका है, इसलिए मांस को रिपोर्ट आने के बाद सीजेएम कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया जाएगा। तब तक डीफ फ्रीजर में मांस प्रिजर्व रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed