फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wild animals meat found in shooters house

शूटर प्रशांत विश्नोई की कोठी से मिले मांस की रिपोर्ट जारी

Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
wild animals meat found in shooters house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शूटर प्रशांत विश्नोई की कोठी पर मारे गए छापे में मिले मांस के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। डीप फ्रीजर से बरामद किया गया मांस वन्य जीवों का था। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। वन्य जीवों में मांस किन-किन जानवरों का है, इसका खुलासा विभाग जल्द प्रेस कांफ्रेंस में करेगा। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। उधर, यह सूचना आ रही है कि प्रशांत को डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है।  

विज्ञापन


गौरतलब है गत 29 अप्रैल को डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) की टीम ने सिविल लाइन इलाके में प्रोफेशनल शूटर प्रशांत विश्नोई की कोठी पर छापा मारा था। वन विभाग की टीम भी छापे में शामिल थी। मौके से दो लाख कारतूस, अवैध हथियार, एक तेंदुए की खाल, मांस और वन्य जीवों के अवशेष मिले थे। प्रशांत के खिलाफ वन विभाग ने एफआईआर दर्ज की थी। यूपी एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल की टीम भी प्रशांत की तलाश में लगी है। कोठी में मिले डीप फ्रीजर से बरामद मांस की जांच के लिए वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून से दो विशेषज्ञ बुलाए थे। नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 
विज्ञापन


डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक बरामद मांस वन्य जीवों का है। पूछताछ के दौरान प्रशांत के पिता रिटायर कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई ने मांस नीलगाय का बताया था। बिहार में सरकार की इजाजत से नीलगाय मारने वाली टीम में प्रशांत शामिल था। मांस किन वन्य जीवों का है, इसका खुलासा वन विभाग एक-दो दिन में करेगा। डीएफओ का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ होनी है। जल्द ही प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो मांस कई वन्य जीवों का है। जिसमें हिरन, पाड़ा और सांभर बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट से इस बात का संकेत मिल रहा है कि शिकार कई राज्यों में हुआ है। जांच में वन्य जीवों का मांस की पुष्टि होने के बाद प्रशांत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एफआईआर में धाराएं बढ़ जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत की हो गई गिरफ्तारी
बृहस्पतिवार दिन भर शूटर प्रशांत विश्नोई की गिरफ्तारी होने की सूचना है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीआरआई अधिकारियों से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सूत्रों की मानें तो प्रशांत को पकड़ लिया गया है। एक-दो दिन में खुलासा हो सकता है। पूछताछ और बरामदगी की जा रही है। 


आरा मशीन ठिकानों पर मारे छापे
वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तारापुरी और नूरनगर में आरा मशीन के ठिकानों पर छापे मारे। ज्यादातर मशीनें बंद मिलीं। एक मशीन पर विभाग ने कार्रवाई की है। बिना लाइसेंस के चल रही मशीन संचालन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएफओ का कहना है कि एसडीएम, एसडीओ और सीओ की कमेटी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed