फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   WIFI facility will be available in 10 places

वाईफाई के लिए शहर में 10 स्थान चयनित

Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
WIFI facility will be available in 10 places
वाईफाई के लिए शहर में 10 स्थान चयनित
विज्ञापन

मेरठ। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 10 स्थानों पर लगाए जाने वाले वाईफाई सिस्टम पर महानगर की जनता सरकारी योजनाएं और सरकारी विभागों से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेगी। इसके लिए एक मोबाइल धारक को एक बार में केवल 20 मिनट की ही सेवा मिलेगी। सरकारी वाईफाई पर कुछ वेबसाइट प्रतिबंधित रहेंगी।
बीएसएनएल ने महानगर में नगर निगम के सहयोग से सोहराब गेट डिपो बस अड्डा, भैसाली बस अड्डा, मवाना बस अड्डा, सिटी रेलवे स्टेशन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, सर्किट हाउस ,सदर तहसील, घंटाघर स्थित टाउन हॉल और कमिश्नरी चौराहे को वाईफाई के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

10 दिन में यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी। शुक्रवार को दोनों विभागों के अधिकारियों ने स्थानों का चयन करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कि वाईफाई सुविधा का संचालन बीएसएनएल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed