{"_id":"62aedab5a9142402f55942d8","slug":"wife-murder-her-husband-after-fall-in-love-with-farmer-servant-in-muzaffarnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: किसान के नौकर से हुए प्रेम संबंध, एसएसओ पति बना बाधा तो दी खौफनाक मौत, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: किसान के नौकर से हुए प्रेम संबंध, एसएसओ पति बना बाधा तो दी खौफनाक मौत, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Sun, 19 Jun 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:43 PM IST
सार
घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र ने थाने पर अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर थानाक्षेत्र में हुई एसएसओ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव सोरम में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। योजना बनाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने गांव सोरम निवासी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र उर्फ कल्लू हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि उपेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या 10/ 11 जून की रात में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से गला रेतकर कर दी थी । घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र ने थाने पर अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुविधा: जनाब, अब मुजफ्फरनगर से बैठिए और कानपुर में उतरिए, यहां देखें किराए की लिस्ट
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव करनवास निवासी सचिन गांव में ही एक किसान के यहां नौकरी करता है। उसका मृतक की पत्नी शिवानी से प्रेम संबंध है। उपेंद्र उर्फ कल्लू उनका विरोध करता था। आरोपी सचिन व मृतक की पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बने उपेंद्र उर्फ कल्लू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
10 जून की रात जब मृतक खाना लेकर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो आरोपी सचिन ने उस पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त ईख काटने वाले दांव को गन्ने के खेत में छिपा दिया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल दांव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।