फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Convenience: now get the bus from Muzaffarnagar and get down in Kanpur, see the list of fares here

सुविधा: जनाब, अब मुजफ्फरनगर से बैठिए और कानपुर में उतरिए, यहां देखें किराए की लिस्ट

Sun, 19 Jun 2022 01:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले के रोडवेज बेड़े में छह नई रोडवेज बसें शामिल हुई हैं। इनमें चार लखनऊ व दो नई बसें कानपुर के लिए मिली हैं। कानुर के लिए बसें मंगलवार से चलना शुरू होंगी।
 

विज्ञापन
Convenience: now get the bus from Muzaffarnagar and get down in Kanpur, see the list of fares here
बस स्टेंड, यूपी में बसें - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के रोडवेज बेड़े में छह नई रोडवेज बसें शामिल हुई है। यह सभी बसें  लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलेंगी। इनमें चार लखनऊ व दो कानपुर तक जाएंगी। अब जिले से कानपुर तक की यात्रा की जा सकेगी। अब से पहले लखनऊ तक ही  जिले से रोडवेज जाती थी। यात्रियों को इन नई बसों का बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर से कानपुर का यह होगा रूट
बिजनौर- 105 रुपये किराया
नूरपुर- 180 रुपये किराया
मुरादाबाद- 270  रुपये किराया
रामपुर- 330  रुपये किराया
बरेली- 440  रुपये किराया
कथरा- 528  रुपये किराया
रामगंगा- 642  रुपये किराया
फरूखाबाद- 673  रुपये किराया
फतेहगढ़- 681  रुपये किराया
कन्नौज- 772  रुपये किराया
कानपुर- 906  रुपये किराया

ऐसे चलेंगी छह बसें
- मुजफ्फरनगर से लखनऊ- 12 बजे
- लखनऊ से मुजफ्फरनगर- सुबह 7 बजे
- मुजफ्फरनगर से लखनऊ- दोपहर ढाई बजे
- लखनऊ से सहारनपुर- सुबह 9 बजे, रात में साढे 11 बजे सहारनपुर और सुबह 8 बजे मुजफ्फरनगर आएगी।
- मुजफ्फरनगर से कानपुर-सुबह 10 बजे
- कानपुर से मुजफ्फरनगर- सुबह 5 बजे

इन लोगों को होगा फायदा 
जिन लोगों को कानपुर जाना होता था वह सभी ट्रेन में आरक्षण कराते थे। कई बार आरक्षण मिल नहीं पाता था तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता था। ऐसे में लोग लखनऊ या फिर बरेली व अन्य स्थानों पर पहुंच कर कानपुर पहुंचते थे लेकिन अब कानपुर का सफर आसान हो गया है। यह बसें मंगलवार से शुरू हो जाएगी। लखनऊ की नई बस शनिवार को रवाना हो गई है।
 
इन्होंने कहा 
वैसे तो लखनऊ के लिए पहले भी स्थानीय डिपो से बसें जाती थी लेकिन चार नई बसें और मिली है। कानपुर यात्रा के लिए पहली बार सुविधा शुरू हो रही है। दो बसें मिली है जो मंगलवार से संचालित की जाएगी- राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग मुजफ्फरनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed