{"_id":"6439c627874dbb92f706e2d9","slug":"wife-hanged-to-death-for-not-giving-10-lakh-more-bullets-in-dowry-meerut-news-c-14-1-190746-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज में 10 लाख और बुलेट नहीं देने पर पत्नी की फांसी लगाकर हत्या, हिरासत में पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज में 10 लाख और बुलेट नहीं देने पर पत्नी की फांसी लगाकर हत्या, हिरासत में पति
Sat, 15 Apr 2023 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:01 AM IST
सार
मेरठ में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ में नवीन मंडी परिषद के क्लर्क राहुल मलिक ने शुक्रवार को पत्नी शालू (25) की दहेज में 10 लाख रुपये और बुलेट नहीं देने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर रात को हंगामा करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। टीपीनगर थाने में पति राहुल, सास सुमित्रा और देवर अंकित के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति राहुल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बागपत छपरौली के सबका गांव निवासी किसान अनिल पंवार की बेटी शालू पंवार की शादी मुजफ्फरनगर के हाथी करोदा निवासी राहुल मलिक के साथ हुई थी। राहुल नवीन मंडी परिषद में क्लर्क है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CCSU News : फायरिंग में संलिप्त आठ छात्रों का निलंबन तय, बाहरी 11 युवाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
विज्ञापन
अनिल पंवार के मुताबिक शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन अब राहुल प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। शुक्रवार दोपहर सवा बजे उनके पास टीपीनगर पुलिस का फोन पहुंचा कि शालू की मौत हो गई।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर टीपीनगर थाने में पति राहुल मलिक, सास सुमित्रा और देवर अंकित के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।