{"_id":"5d3602308ebc3e6cda5e76f5","slug":"wife-also-in-an-effort-to-save-her-husband-meerut-news-mrt4345562191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट की चपेट में आई, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट की चपेट में आई, दोनों की मौत
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम गाजीपुर के करंट से मरने वाले जयपाल और बाला का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी
करंट की चपेट में आई, दोनों की मौत
बरुकी (बिजनौर)। ग्राम गाजीपुर में बिजली के करंट की चपेट में आकर टीनशेड से चिपके पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
घटना सोमवार को थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में हुई। गांव के जयपाल सिंह (38) के घर पर टीनशेड लगा है, जिसमें बिजली का केबल कट जाने के कारण करंट फैल गया था। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे जयपाल सिंह और उनकी पत्नी बाला को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर लगे मीटर पर जो केबल जा रहा है, वह कट गया था, इसकी सूचना जयपाल ने विद्युत निगम में दी थी, लेकिन विद्युत निगम के किसी भी कर्मचारी ने केबल ठीक नहीं किया। इससे यह हादसा हो गया। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र शादीपुर के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जयपाल सिंह के यहां केबल में खराबी की कोई भी सूचना विद्युत उपकेंद्र को नहीं दी गई थी। यदि सूचना मिली होती तो समस्या का निदान कराया जाता।
बच्चों की सता रही चिंता
दंपती जयपाल सिंह और बाला देवी की मौत के बाद हर किसी जुबान पर दोनों के बच्चों के लिए चिंता है। जयपाल सिंह और बाला देवी का सबसे बड़ा पुत्र कपिल 14 वर्ष का है एक पुत्री मोनी 12 वर्ष और एक पुत्री मानसी 9 वर्ष की है ,जबकि सबसे छोटा पुत्र देव मात्र छह वर्ष का है। जयपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। जयपाल की पुत्री मानसी का गत माह छत से गिरकर कूल्हा टूट गया था। दंपती की मौत होने के कारण बच्चों के पालन-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों तथा जयपाल सिंह के मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल है।