फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   White ballet for graduation and pink ballet for teacher

स्नातक के लिए सफेद और शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट

Wed, 25 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
White ballet for graduation and pink ballet for teacher
स्नातक के लिए सफेद और शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट
विज्ञापन

मेरठ। कमिश्नरी सभागार में मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के संबंध में कमिश्नर अनीता मेश्राम ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि शिक्षक के लिए मतदान करने पर बाएं हाथ की तर्जनी और स्नातक चुनाव के लिए बाएं हाथ की मध्यमा पर स्याही लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी बैलेट पेपर होगा। बैलेट पेपर में नोटा का विकल्प नहीं होगा।
कमिश्नर ने कहा कि मतदान केंद्र पर मास्क की व्यवस्था रखें। मतदान कार्मिकों को अच्छी गुणवत्ता वाले मॉस्क, ग्लव्स आदि उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति शिक्षक व स्नातक दोनों के लिए मतदाता हो सकता है। उसका वोट अलग-अलग बूथों/केन्द्र पर हो सकता है। कोरोना मरीज मतदान से वंचित न रहें, इसके लिए संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंट उसी जनपद का निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन

परतापुर कताई पर होगी मतगणना
वहीं, कमिश्नर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परतापुर स्थित कताई मिल का निरीक्षण किया। यहां तीन दिसंबर को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि हर दो घंटे में आयोग को मतदान प्रतिशत की जानकारी भेजी जानी है। उन्होंने स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया तथा मीडिया सेंटर व पार्किंग स्थल के लिए चिन्हित स्थानों को देखा। जनपद मेरठ में स्नातक के लिए 60235 व शिक्षक के लिए 5465 मतदाता हैं। इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, डीएम मेरठ के. बालाजी, डीएम बागपत शकुन्तला गौतम, एसएसपी अजय साहनी, अपर आयुक्त रजनीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed