फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When theft report was not filed, BKU surrounded the police station.

Meerut News: चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर भाकियू ने किया थाने का घेराव

Wed, 26 Feb 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
When theft report was not filed, BKU surrounded the police station.
किठौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में काफी संख्या में किसान और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और किसानों पर ट्यूबवेल पर हुई चोरी की घटनाएं दर्ज नहीं करने और पीड़ित किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने आदि समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी किठौर ने किसानों के बीच पहुंचे और 10 दिन में सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि थाने में ट्यूबवेल चोरी, कृषि यंत्र चोरी की रिपोर्ट पिछले कुछ माह से दर्ज नहीं की जा रही है। बार-बार पुलिस अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन पुलिस मुकदमे दर्ज नहीं कर रही है। आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। पीड़ितों को थाने से भगाया जा रहा है। पुलिस गुडवर्क के चक्कर में बोरी पैर से बांध कर मुठभेड़ के फोटो खिचवा रही है। इसे अब संगठन नहीं सहेगा या तो उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा कार्यकर्ताओं को ही जेल भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अन्याय सहन नहीं करेंगे। इसी बीच हापुड़ के कार्यकर्ता की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने किसानों के पहुंचकर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी व धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे देशपाल हुड्डा ने प्रदर्शन एक सप्ताह के लिए स्थगित करते हुए सभी किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर जाने की अपील की। इस दौरान दिनेश खेड़ा, अनूप यादव, मोंटी, प्रिंस, सत्येंद्र, संदीप, इलम, अरुण, मोहित, माजिद, अभिषेक, विपिन गुर्जर, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed