{"_id":"60da26e48ebc3ec2025c6e27","slug":"when-the-family-members-were-not-ready-to-marry-the-lover-the-girl-reached-the-police-station-sardana-news-mrt5449421188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं हुए परिजन तो युवती पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं हुए परिजन तो युवती पहुंची थाने
विज्ञापन

सरधना। परिजनों के विरोध के बावजूद तहसील रोड निवासी युवती ने मेरठ निवासी युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। इस पर भी परिजनों ने युवती को डांट मारी तो सोमवार को वह थाने पहुंच गई। बालिग होने व कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाते हुए अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। कागजात की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने युवती को पति के परिजनों के साथ भेज दिया।
सरधना नगर के तहसील रोड निवासी युवती (प्रियंका सैनी पुत्री रमेश) नगर के डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। मेरठ के शिव शक्ति विहार गढ़ रोड निवासी हेमंत सैनी की तहसील रोड पर ननिहाल है। जिस कारण हेमंत का प्रियंका के घर भी आना-जाना था। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने परिजनों से शादी की इच्छा जताई। हेमंत के परिजन तैयार हो गए, लेकिन प्रियंका के परिजन नहीं माने।
प्रियंका ने परिजनों के विरोध के बावजूद 17 मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। उसने कोर्ट मैरिज के तीन माह पूरे होने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। लेकिन प्रियंका के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया और प्रियंका को कोर्ट मैरिज करने पर जमकर डांटा।
विज्ञापन
जिससे क्षुब्ध होकर प्रियंका सोमवार को थाने पहुंची और खुद को बालिग बताते अपने परिजनों से जान का खतरा जताया। साथ ही अपने पति हेमंत के परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट मैरिज के कागजात की जांच के बाद हेमंत के परिजनों के साथ उसे भेज दिया।