फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When RCB lifted the trophy in IPL, the supporters lifted the Kaanvad

आईपीएल में आरसीबी ने उठाई ट्रॉफी तो समर्थकों ने उठाई कांवड़

Sat, 12 Jul 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
When RCB lifted the trophy in IPL, the supporters lifted the Kaanvad
दौराला - आईपीएल में आरसीबी की जीत पर कांवड़ ला रहे रुहासा गांव निवासी शिव भक्त। स्रोत : परिजन
दौराला। श्रावण मास शुरू होते ही शिव भक्ति का नजारा भी हाईवे पर देखने को मिलने लगा है। हालांकि, केसरिया रंग की लहर अभी हाईवे पर कम देखने को मिल रही है। आईपीएल में आरसीबी के समर्थक रुहासा गांव निवासी नितिन, संदीप, चेतन, वंश शुक्रवार को कांवड़ लेकर हरिद्वार से रुड़की पहुंचे। चारों की कांवड़ को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्सुकता का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी एडवोकेट कपिल जाटव ने बताया कि नितिन, संदीप, चेतन और वंश चारों दोस्त हैं और क्रिकेटर विराट कोहली के समर्थक हैं। इसलिए आईपीएल में वह आरसीबी की जीत की दुआ करते थे। इस बार भी आरसीबी फाइनल में पहुंची और पंजाब को हराकर 18 साल का सूखा खत्म कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। चारों ने आरसीबी के फाइनल मैच के दौरान मन्नत मांगी थी कि यदि आरसीबी फाइनल जीत जाएगी तो वह श्रावण मास में कांवड़ लाएंगे। मन्नत पूरी होने पर नितिन 81 लीटर, संदीप 21 लीटर, चेतन 51, वंश 51 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। शुक्रवार को वह रुड़की पहुंचे। कपिल ने बताया कि गंगाजल के कलश को उन्होंने विराट कोहली के ट्रॉफी उठाते हुए वाले बैनर से ढका हुआ है। बताया कि गांव पहुंचने पर चारों का स्वागत किया जाएगा। बताया कि नितिन की इच्छा है कि वह एक बार विराट कोहली से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed