{"_id":"5eb9aca88ebc3e90b57ab03d","slug":"when-did-you-give-food-to-reese-will-keep-proof-of-it-meerut-news-mrt4814009148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराना है: मरीज को कब क्या खाना दिया...मेडिकल में रखा जाएगा सुबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराना है: मरीज को कब क्या खाना दिया...मेडिकल में रखा जाएगा सुबूत
Tue, 12 May 2020 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
lockdown, food
- फोटो : amar ujala
मरीजों को मेडिकल कॉलेज में अब किस समय और क्या खाना परोसा गया, इसका सुबूत भी रखा जाएगा। उनके फोटोग्राफ भी मेडिकल प्रबंधन के पास होंगे, ताकि अगर कोई वीडियो वायरल हो तो वह सबूत के तौर पर उन्हें दिखा सकें।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओएसडी बनाए गए केजीएमयू के प्रोफेसर डॉ. वेदप्रकाश सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मेडिकल प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और अन्य चिकित्सकों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेडिकल में व्यवस्था को और कैसे बेहतर किया जा सकता है। इस पर मंथन करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पताल के अंदर वार्ड में क्या हो रहा है, यह जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए किस टाइम क्या खाना दिया जा रहा है, उसके फोटोग्राफ कराए जाएं, तो बेहतर होगा, ताकि मेडिकल प्रबंधन के पास भी सुबूत होना चाहिए कि उन्होंने खाना कब और क्या दिया है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि 16 सीसीटीवी कैमरे वार्ड में लगाए हैं। कुछ गैलरी में लगे हैं। उनसे निगरानी की जा रही है। सीएमओ ऑफिस से भी यहां की निगरानी की जा सकती है। अस्पताल में 40 से ज्यादा कैमरे लगे हैं। सारे मरीजों का ब्यौरा है।
आगे से खाने-पीने के लिए भी उनके फोटोग्राफ करवाए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) अगले 3 माह तक मेरठ में ही रहेंगे। उन्हें यहां की जिम्मेदारी दी गई है। वह सीधे शासन को रिपोर्ट करेंगे।
सबको मिलकर कोरोना को हराना होगा
डॉ. वेद प्रकाश का कहना है कि सभी लोगों को मिलकर कोरोना को हराना होगा। इसके लिए मेडिकल में किस तरह की तैयारी है और क्या सुधार किया जा सकता है, इस पर फोकस होगा। सभी का सहयोग लेकर इस महामारी से निबटा जाएगा। कोरोना से बचने के लिए साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज्यादा जरूरी है।