फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wheat production reduced in meerut farmer interest Increase in sugarcane

मेरठ: गेहूं का उत्पादन घटा, मजबूत फसल, अच्छा रेट देख गन्ने में किसानों का रुझान बढ़ा 

Sat, 01 Dec 2018 11:32 AM IST
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
wheat production reduced in meerut farmer interest Increase in sugarcane
किसान - फोटो : Getty

प्रदेश को गन्ना उत्पादन में नंबर वन बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाला मेरठ गेहूं उत्पादन में लगातार पिछड़ता जा रहा है। जिले का किसान जरूरत भर का भी गेहूं पैदा नहीं कर पा रहा है। गन्ने का रकबा बढ़ने से गेहूं का रकबा लगातार कम होता जा रहा है। इस साल भी गेहूं के रकबे में भारी गिरावट की संभावना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार आबादी के सापेक्ष प्रति व्यक्ति 77 किलोग्राम गेहूं ही हिस्से में आ रहा है। जिले का किसान जरूरत भर का भी गेहूं पैदा नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


मजबूत फसल, अच्छा रेट भा रहा
मजबूत फसल और रेट बेहतर होने के चलते यहां के किसानों को गन्ना खूब भा रहा है। आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2017-18 में मेरठ का गन्ना रकबा 120624 हेक्टेयर था वहीं 2018-19 में यह 7 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 129379 हेक्टेयर हो गया। गेहूं का रकबा जहां वर्ष 2016-17 में 76 हजार हेक्टेयर था वहीं 2017-18 में घटकर 75 हजार हेक्टेयर रह गया था।
विज्ञापन


इस साल इसमें भारी गिरावट के साथ 70 हजार हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 44 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन के हिसाब से करीब 30 लाख 80 हजार कुंतल गेहूं पैदा होगा। जिले की आबादी करीब 40 लाख है। इस हिसाब से प्रति व्यक्ति के हिस्से में करीब 77 किलो ही गेहूं आ पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलते आंकड़े

गेहूं उत्पादन में देश का स्थान चीन के बाद दूसरा 
गेहूं उत्पादन में प्रदेश का स्थान पहला 
प्रदेश में सर्वाधिक गेहूं औसत उत्पादन शामली 45.94 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
मेरठ में गेहूं औसत उत्पादन  43.65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
इस साल गेहूं का अनुमानित रकबा करीब 70 हजार हेक्टेयर
वर्ष 2017-18 में गन्ना रकबा 120624 हेक्टेयर
वर्ष 2018-19 में गन्ना रकबा 129379 हेक्टयेर 
जनपद में किसान  करीब 2 लाख
जनपद में प्रति किसान गेहूं बुआई  0.35 हेक्टेयर 


जनपद के करीब दो लाख किसान  31 लाख क्विंटल गेहूं ही कर रहे पैदा 
जनपद की आबादी 40 लाख के हिसाब से 77 किलो गेहूं ही प्रति व्यक्ति के हिस्से में  आ रहा है।

विभाग है प्रयासरत
किसान गन्ने की फसल को बढ़ाते जा रहे हैं। गन्ना कटाई के बाद ही गेहूं की बुआई करते हैं। विभाग गेहूं का रबका बढ़वाने के लिए प्रयासरत है। उन्नत प्रजाति के बीज मुहैया कराए जा रहे हैं। -प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी       

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed